Loading Now
×

बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत मई में, ट्रायल 22 अप्रैल से

पटना : 8 अप्रैल को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कला संस्कृति खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रूपक कुमार एवम् लोजपा (आर) बिहार प्रदेश संयोजक के वेद प्रकाश पांडे ने पद्मभूषण स्वर्गीय राम विलास पासवान मेमोरियल  बिहार प्राइड कप क्रिकेट टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की उनके साथ मंच पर खेल प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष चंद्र तिवारी,डॉ सरिता कुमारी (राष्ट्रपति सम्मानित) और लोजपा के प्रवक्ता रंजन जी मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं, विशेषकर दलित समुदाय के उभरते खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और आगे बढ़ सकें।टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ी को ओपन ट्रायल से गुजरना होगा जिसमें राज्य के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेंगे।खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु एक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा महिला वर्ग के ट्रायल 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि पुरुष वर्ग के ट्रायल 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संपन्न होंगे।

जिनकी वेन्यू की घोषणा जल्द की जाएगी।चयन प्रक्रिया के उपरांत महिला वर्ग में 8 टीम तथा पुरुष वर्ग में 6 टीम का गठन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर एवं मील का पत्थर साबित होगा।

प्रतियोगिता के मैच 10 मई से दानापुर पटना के जगजीवन स्टेडियम में प्रारंभ होंगे और फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा जिसके उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के कई केंद्रीय मंत्री सह बिहार सरकार के मंत्री भी उपस्थिति होने संभावना है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment