रणधीर वर्मा U-19 मिथिला ज़ोन चैंपियन बना सीतामढ़ी व उपविजेता मुजफ्फरपुर
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 170 रन से जीत दर्ज की।
इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए आदित्या सिन्हा के 109 रन और कुश देव के 81रनो के बदौलत 49,3ओवर में 10 विकेट खोकर 326 रन बनाया। शिवहर की तरफ से आयुष ने 3 और वीर प्रकाश ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से निकेश कुमार ने 95 रन और अभिनव ने 12 रन बनाए । मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्या ने 4 और आकाश ने 2विकेट चटकाए। मुजफ्फरपुर के आदित्या सिन्हा को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।
इस जीत के साथ मुजफ्फरपुर मिथिला जोन का उपविजेता रही वही सीतामढ़ी टीम विजेता रही आज समापन के अवसर पे संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया। साथ ही बिहार क्रिकेट संघ से आए अंपायर और स्कोरर को टीशर्ट दे सम्मानित किया
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा दीपक कुमार,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे।
Share News:




Post Comment