BCA U-16 वनडे ट्रॉफी : नालंदा की एकतरफ़ा जीत,शेखपुरा को 7 विकेट से हराया।
नालंदा : आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 16 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच नालंदा बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया गया ।
शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में 30.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 112 रन बनाये जिसमे केशव ने 28 रन, अंश ने 18 रन , अंकेश ने 21 रन और आकाश ने 10 रन का योगदान दिया।
नालंदा की ओर से गेंदबाज कप्तान मोहम्मद समीर ने अपने धारदार तेज गेंदबाजी से शेखपुरा के बल्लेबाजी को धरासाही कर दिया और मात्र 26 रन ख़र्च करके शेखपुरा के 6 बल्लेबाजो को पावेलियन का रास्ता दिखाया वहीँशिवम् ने 20 रन पे 2 विकेट तथा वेदांत और शशिकांत ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए नालंदा की टीम ने मात्र 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान परमैच को अपने नाम कर लिया। नालंदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नालंदा विकेटकीपर राजगुरु ने 15 चौकों की मदद से नाबाद अर्धशतक 87 रन बनाये, प्रियांशु ने 14 रन का योगदान दिया । शेखपुरा की ओर से गेंदबाज़ आकाश तथा अंकेश ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।
मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के कप्तान मोहम्मद समीर को दिया गया।कल दिनांक 14-04-2026 को नवादा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।
Share News:




Post Comment