बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सहरसा को 86 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में समस्तीपुर ने सहरसा को 86 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 3 विकेट खोकर 345 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान प्रियांशु ने 137 गेंद में 163 रन का योगदान दिया वहीं उनका साथ देते हुए सुमंत ने 102 रन बनाए।

सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अभिनव और अजीत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 50 ओवर खेलते हुए मात्र 259 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमन ने 96 रन वही अविनाश ने 63 रन का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते सर्वाधिक विकेट आदित्य, शाश्वत और अमरेश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दिया।इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज कोषाध्यक्ष निगम कुमारी बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:




Post Comment