Loading Now
×

BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी : गोपालगंज ने वेस्ट चम्पारण को 4 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) दूसरे मुकाबले में पश्चिम चंपारण बनाम गोपालगंज के बीच लीग मुकाबला खेला गया, जिसमें गोपालगंज की टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिम चंपारण की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से ओम कुमार सिंह ने 52 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि आयुष कुमार ने 18 रन और इनामुद्दीन कैफ ने 15 रन का योगदान दिया। गोपालगंज की ओर से गेंदबाजी में सचिन कुमार सिंह, रिंकल तिवारी और लोकेश बाबूलाल कुमार ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को नियंत्रित किया।

IMG-20260324-WA0012 BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी : गोपालगंज ने वेस्ट चम्पारण को 4 विकेट से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आयुष्मान श्रीवास्तव ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ओम कुमार सिंह ने 52 रन बनाए थे जो मैच के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल रहे। इसके अलावा प्रशांत कुमार ने 28 रन और उत्कर्ष सिंह ने 21 रन का योगदान दिया।पश्चिम चंपारण की ओर से गेंदबाजी में लोकेश बाबूलाल कुमार और अंकुर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हिमांशु तिवारी और आयुष कुमार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाज लक्ष्य को बचाने में सफल नहीं हो सके।

इस प्रकार गोपालगंज की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के दम पर 4 विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment