Loading Now
×

बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग: बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन,जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत 

पटना:  स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में चल रही बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग 2026 (सीजन-3) में बुधवार को खेले गए मुकाबले में बीएसपीएचसीएल ने शानदार खेल दिखाते हुए जीएसटी को 84 रनों से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत में कप्तान मुकेश कुमार शर्मा की बेहतरीन पारी निर्णायक साबित हुई।

टॉस जीतकर जीएसटी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए भारी पड़ गयाबीएसपीएचसीएल के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा ने नाबाद 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 28 गेंदों पर 6 छक्के और 7 चौके जड़े। उनके अलावा राजेश कुमार सिन्हा ने 42 रन और निखिलेश रंजन ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। निर्धारित 20 ओवर में बीएसपीएचसीएल ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जीएसटी की ओर से शिवेंदू ने 3 विकेट लेकर कुछ हद तक रोक लगाने की कोशिश की।

IMG-20260324-WA0012 बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग: बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन,जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बीएसपीएचसीएल के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पूरी टीम 16.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। जीएसटी की ओर से दिलीप कुमार ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला।

गेंदबाजी में बीएसपीएचसीएल के प्रदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं विष्णु शंकर और रवि रंजन ने 2-2 विकेट हासिल किए। कप्तान मुकेश कुमार शर्मा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार राज्यपाल के एडीसी किरण यादव ने प्रदान कर सम्मानित किया।

1776133001946 बिहार कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग: बीएसपीएचसीएल का दमदार प्रदर्शन,जीएसटी पर 84 रन से बड़ी जीत 

संक्षिप्त स्कोर 

बीएसपीएचसीएल: 20 ओवर में 196/5, संजय कुमार सिन्हा 13, राजेश कुमार सिन्हा 42, गौरव संजय कुमार 17, मुकेश कुमार शर्मा नाबाद 73, निखिलेश रंजन 23, अतिरिक्त 18, राजन सरोज 2/22, शिवेंदू 3/38.

जीएसटी: 16.5 ओवर में 112/10, दिलीप कुमार 47, अविनाश सिंह 16, सौरभ मिश्रा 15, अतिरिक्त 13 विष्णु शंकर 2/21, अनकेश 1/21, ​मुकेश कुमार शर्मा 1/25, प्रदीप 3/19, रवि रंजन 2/7.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment