Loading Now
×

BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: शिवहर ने मधुबनी को 14 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में दूसरा मुकाबला शिवहर बनाम मधुबनी के बीच लीग मुकाबला खेला गया,जिसमें शिवहर की टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए मधुबनी को 14 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से निकेश कुमार ने 59 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि तथागत आनंद ने मात्र 29 गेंदों पर 60 रनों की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विकाश कुमार ने 33 रन का योगदान दिया। मधुबनी की ओर से अमरजीत देवनारायण भगत ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मुकेश सीताराम कुमार को 1 विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: शिवहर ने मधुबनी को 14 रनों से हराया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आदित्य राज ने 79 रनों की प्रभावी पारी खेली, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। अमरजीत देवनारायण भगत ने 17 रन और विकाश कुमार झा ने 11 रन का योगदान दिया।शिवहर की ओर से गेंदबाजी में मनीष कुमार, विवेक आनंद तथा तथागत आनंद ने 2-2 विकेट हासिल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment