BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी: ईस्ट चम्पारण ने सारण को 17 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिंह U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में पूर्वी चंपारण बनाम सारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना ) मैच में ईस्ट चंपारण ने 17 रनों से जीत दर्ज की।
ईस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 10 विकेट पर 183 रन बनाया। बल्लेबाजी में उज्जवल कुमार 82 गेंद में 9 चौका लगाकर 58 रनों की पारी खेली। जगत कुमार नाबाद 41 रन, रजनीश ने 17 रन बनाया।

सारण ने 40.5 ओवर में 10 विकेट पर 166 रन बनाया। बल्लेबाजी में पीयूष तिवारी 31, अत्री यादव 13 रन और प्रशांत कुमार ने 117 गेंद में 11 चौका लगाकर नाबाद 68 रनों की पारी खेली।ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में जगत कुमार 8.5 ओवर 1 मेडन 35 रन 5 विकेट तथा अब्दुल खान 10 ओवर 1 मेडन 48 रन 3 विकेट तथा रजनीश श्रॉफ को 1 विकेट मिला।
Share News:



Post Comment