BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी: जमुई ने बांका को 66 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिंह U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में जमुई बनाम बांका (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में जमुई ने 66 रनों से जीत दर्ज की।
जमुई ने 42.5 ओवर में 10 विकेट पर 175 रन बनाया। बल्लेबाजी में आमान फरदीन 35 रन, अभिषेक सिंह 22 रन और रवि कुमार ने 70 गेंद में 8 चौका लगाकर 53 रनों की पारी खेली।बांका की गेंदबाजी में अमरजीत कुमार 9 ओवर 3 मेडन 28 रन 3 विकेट तथा आशीष यादव 8.5 ओवर 1 मेडन 41 रन 3 विकेट एवं आर्यन चौधरी को दो विकेट मिला एवं साहिल और छोटू को एक-एक विकेट।

बांका 36.2 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमित राज 22 रन कप्तान गौरव कुमार 18 रन और हरे राम कुमार ने 24 रन बनाया।जमुई के गेंदबाजी में आशीष कुमार 8.2 ओवर 3 मेडल 16 रन 4 विकेट तथा प्रेम शर्मा को 4 ओवर 1 मदन 16 रन 3 विकेट एवं रवि कुमार को दो विकेट मिला तथा अर्णव कुमार को एक विकेट।
Share News:




Post Comment