BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी : भोजपुर ने कैमूर को 146 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिन्हा U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में भोजपुर बनाम कैमूर ( DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर, पटना) मैच में भोजपुर ने 146 रनों से जीत दर्ज की।
भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 5 विकेट पर 251 रन बनाया। बल्लेबाजी में अविनाश कुमार 66 गेंद में 9 चौका लगाकर 58 रन, रितेश पाल 60 गेंद में 3 चौके लगाकर नाबाद 52 रन तथा आरुष तिवारी ने 46 रनों की पारी खेली।कैमूर की गेंदबाजी में कृष कुमार को 2 विकेट मिला तथा अभिनंदन और अंश अरमान को एक-एक विकेट मिला

कैमूर ने 30.1 ओवर में 10 विकेट पर 105 रन बनाया बल्लेबाजी में कप्तान अंशु आर्य 30 रन, अभिनंदन कुमार नाबाद 32 रन तथा सिद्धार्थ कुमार ने 17 रनों की पारी खेली।
भोजपुर की गेंदबाजी में कप्तान नमन सिंह 8 ओवर 16 रन 3 विकेट तथा आदित्य, रौनक, विश्वजीत और सुमित को एक-एक विकेट मिला।
Share News:




Post Comment