Loading Now
×

BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी: गया जी ने नालंदा को 106 रनों से हराया।

नालंदा : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA श्यामल सिंह U 16 ट्रॉफी सीजन 2025-26 टूर्नामेंट के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में गया बनाम नालंदा (SSCC ग्राउंड पावापुरी मोर, नालंदा) मैच में गया ने 106 रनों से जीत दर्ज की।

गया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 253 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित कुमार 98 गेंद में 6 चौके लगाकर 66 रन तथा ऋषिकेश राज 109 गेंद में 15 चौके लगाकर 104 रनों की पारी खेली।नालंदा की गेंदबाजी में शुभम कुमार 10 ओवर 50 रन 3 विकेट तथा फिरोज, शशिकांत और इशू कुमार को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी: गया जी ने नालंदा को 106 रनों से हराया।

नालंदा ने 27.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रियांशु राज 29, मृणाल ने नाबाद 28 रन और कप्तान मोहम्मद फिरोज ने 25 रनों की पारी खेली।गया की गेंदबाजी में अमित कुमार 6.5 ओवर 27 रन 5 विकेट तथा कृष कुमार को 2 विकेट मिला एवं MD मुस्ताक़ और शुभम को एक-एक विकेट मिला।

1776133001946 BCA श्यामल सिन्हा U-16 ट्रॉफी: गया जी ने नालंदा को 106 रनों से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment