बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 7 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम पटना पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सरोज कुमार यादव ने 49 रनों की पारी खेली, जबकि उत्कर्ष भास्कर ने 20 और ऋतिक कुमार ने 11 रन जोड़े। मुजफ्फरपुर की गेंदबाजी में विशाल राज ने 4 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया, जबकि शुभम मॉल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बनाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। टीम की ओर से आदित्य सिन्हा ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि अंकित सिंह ने 44 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।मधुबनी की ओर से गेंदबाजी में आदित्य राज और विकास कुमार झा को 1-1 विकेट प्राप्त हुआ, लेकिन टीम लक्ष्य को रोकने में सफल नहीं हो सकी।
Share News:



Post Comment