Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने किशनगंज को 162 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में मधेपुरा बनाम किशनगंज (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में मधेपुरा ने 162 रनों से जीत दर्ज की।

मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 8 विकेट पर 302 रन बनाया बल्लेबाजी में कप्तान केशव कुमार 119 गेंद में 111 चौके 2 छक्के लगाकर 94 रन तथा निहाल राज ने 75 गेंद में 14 चौके 2 छक्के लगाकर 91 रनों की पारी खेली।किशनगंज की गेंदबाजी में कप्तान शमशाद को तीन विकेट मिला तथा निसार आलम को दो विकेट एवं नैरित दास, प्रिंस और सौर्या को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने किशनगंज को 162 रनों से हराया।

किशनगंज में 26 ओवर में 10 विकेट पर 140 रन बनाया। बल्लेबाजी में शौर्य कुमार 61 गेंद में 4 चौके 1 छक्के लगाकर 53 रनों की पारी खेली तथा मानव राज ने 29 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में अमन आनंद 8 ओवर 1 मेडन 29 रन 5 विकेट तथा विश्वजीत कुमार को तीन विकेट मिला और हिमांशु कुमार को एक विकेट।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment