BCA U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट : अनिकेत के नाबाद शतक से दरभंगा ने मधुबनी को हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 54 रन से जीत दर्ज की।
इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा अनिकेत के 103 नाबाद रन और संजीव के 35 रनो के बदौलत 50ओवर में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से श्याम यादव ने 1और सचिन ने 1विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से उत्तम ने 63 रन और सचिन ने 37 रन बनाए । दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हाशिर राशिद ने 3 और याकूब खान ने 2 विकेट चटकाए।दरभंगा के अनिकेत को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे।कल का मैच शिवहर बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा।
Share News:




Post Comment