Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में साहिल के शतक से समस्तीपुर ने सुपौल को हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 227 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 45 ओवर में 287 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सलामी बल्लेबाज साहिल ने 55 गेंदों में 118 रन की पारी खेला वही रितेश ने 63 रन का योगदान दिया।

सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट ऋषि और अनुपम ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने 17 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर सिमट गई।सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान रजनीश ने 29 और सोनू ने मात्र 6 रन का योगदान दिया । समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोo अफसर ने 4 और युवराज ने 3 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के साहिल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने दिया।इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज कोषाध्यक्ष निगम कुमारी बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 17 अप्रैल का मुकाबला खगड़िया बनाम सुपौल के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment