Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: अभिनंदन के शतक से गोपालगंज ने वेस्ट चम्पारण हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में गोपालगंज बनाम वेस्ट चंपारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में गोपालगंज में 178 रनों से जीत दर्ज की।

गोपालगंज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 312 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिनंदन सिंह 114 गेंद में 17 चौके 5 छक्के लगाकर 131 रनों की पारी खेली, सूरज कुमार 115 गेंद में 8 चौका एक छक्का लगाकर 86 रन बनाए तथा कप्तान गुलाम मुस्तफा ने 25 रन बनाया।वेस्ट चंपारण के गेंदबाजी में उमैर नवाब को तीन विकेट मिला तथा अम्बेर को दो एवं साकिब, अभिषेक और सुबोध को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: अभिनंदन के शतक से गोपालगंज ने वेस्ट चम्पारण हराया।

वेस्ट चंपारण में 30 ओवर में 10 विकेट पर 134 रन बनाया। बल्लेबाजी में उमैर नवाब 35 रन, मोहम्मद मुस्तकीम युसूफ 22 रन तथा साकिब ने 21 रन बनाया।गोपालगंज की गेंदबाजी में मनीष कुमार 8 ओवर 1 मेडन 29 रन 5 विकेट और मनजीत कुमार 5 ओवर 1 मेडन 25 रन 4 विकेट चटकाया तथा अब्दुलल्हा खान को 1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment