Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने किशनगंज को 131 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में अररिया बनाम किशनगंज ( स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में अररिया ने 131 रनों से जीत दर्ज की।

अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 310 रन बनाया। बल्लेबाजी में रौनक कुमार 65 गेंद में 7 चौका लगाकर नाबाद 60 रनों की पारी खेली तथा अरमान ने 39 और आर्यन ने 38 रन बनाया।किशनगंज की गेंदबाजी में प्रिंस साह को तीन विकेट मिले तथा नैरित को 2 एवं निसार और नाज़ीफ को 1-1 विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने किशनगंज को 131 रनों से हराया।

किशनगंज में 40 ओवर में 10 विकेट पर 179 रन बनाया। बल्लेबाजी में शौर्य कुमार ने 59 रन, मानव राज ने 61 रन तथा कप्तान शमशाद ने 21 रन बनाया।अररिया की गेन्दबाजी में यक्षिन्द्र कुमार को 3 विकेट मिला तथा शहनाबाज़ को 2 विकेट एवं पार्थ, किशु, कृष्णा और रौनक को 1-1 विकेट मिला।

1776133001946 श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी : अररिया ने किशनगंज को 131 रनों से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment