Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: सीतामढ़ी को हराकर गया जी सेमीफाइनल में।

नालंदा : बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 का पहला क्वाटर फाइनल (नॉट आउट ) दूसरे मैच में गया ने सीतामढ़ी को हराया ।

आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी का दूसरा क्वाटर फाइनल गया (मगध जोन ) बनाम सीतामढ़ी (मिथिला जोन ) के बीच खेला गया।

गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाये जिसमे प्रीतम ने 80 रन, अभिषेक ने 50 रन , बिपिन ने 40 रन, अमन ने 10 तथा आयुष ने 15 रन का योगदान दिया।

सीतामढ़ी की ओर से गेंदबाज अखिलेश कुमार ने 55 रन ख़र्च करके गया के 3 विकेट हासिल किये तो वैभव ने 40 रन पे 2 विकेट आयुष ने 51 पर 2 तथा प्रत्युश ने 46 पर 2 विकेट अपने नाम किया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: सीतामढ़ी को हराकर गया जी सेमीफाइनल में।

जवाब मे खेलते हुए सीतामढ़ी की टीम ने 43.4 ओवरों में 212 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।
सीतामढ़ी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश ने अर्धशतक 63 रन बनाये, अलोक 58 रन , अक्षत 13, शिवानंद 13 और अंकित ने 11 रन का योगदान दिया ।

गया की ओर से गेंदबाज़ प्रीतम ने 37 रन पे 3 विकेट, अमन 36 रन पे 3 विकेट तथा आयुष ने 40 रन पर एक विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, परवेज़ मुस्तफा इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच गया के प्रीतम राज को दिया गया।कल दिनांक 20-04-2026 को अंगीका जोन बनाम सेंट्रल जोन के विजेता के बीच मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment