बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: अल्तामिश अली की तूफ़ानी शतक से जीता दरभंगा।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में खेले गए दूसरे मुकाबले* मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेले गए मुकाबले में दरभंगा ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाया। बल्लेबाजी में उत्तम भारद्वाज 41 रन और सुभाष ने 29 गेंद में 12 चौका 1छक्का लगाकर 60 रनों की पारी खेली विकास झा 23 रन बनाया। दरभंगा की गेंदबाजी में मणिकांत यादव तीन विकेट तथा अनुराग राय को दो और मनीष कुमार को एक विकेट मिला।

दरभंगा ने 17.5 ओवर में एक विकेट पर 171 रन बनाया. बल्लेबाजी में अल्तामिश अली 50 गेंद पर 12 चौके 6 छक्के लगाकर 108 रनों की पारी खेली और त्रिपुरारी केशव 50 गेंद में 7 चौक एक छक्का लगाकर नाबाद 56 रन बनाया।मधुबनी की गेंदबाजी में विकास कुमार झा को मात्र एक विकेट सफलता के रूप में मिली।
Share News:



Post Comment