Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सिवान ने सारण को 4 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम, पटना में खेले गए पहले मुकाबले सिवान बनाम सारण के बीच रहा। जहां पर सिवान ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

सारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 85 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत सिंह ने 27 रन बनाया। उसके अलवा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।सिवान के गेंदबाजी में मोहम्मद कैसर आफताब तीन विकेट, हनी और साबिर को दो-दो विकेट मिला तथा मोहम्मद इरशाद और सतीश को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सिवान ने सारण को 4 विकेट से हराया।

सिवान में 14.5 ओवर में 6 विकेट पर 86 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में पवन राय 31 रन, इमरान नजीर नाबाद 14 तथा विशाल और मयंक ने क्रमशः 11-11 रन बनाया।सारण की गेन्दबाजी में अनूप कुमार 3 विकेट, प्रशांत सिंह को 2 विकेट और अमित कुमार को 1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment