बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : सकीबुल गनी के ऑल राउंडर प्रदर्शन से ईस्ट चम्पारण जीता।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम, पटना में खेले गए दूसरे मुकाबला गोपालगंज बनाम ईस्ट चंपारण के बीच खेला गया। जहां इस मैच में ईस्ट चंपारण ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट पर 121 रन बनाया बल्लेबाजी में सचिन ने 20 रन आर्यन राज ने 19 रन तथा आशीष और आमोद यादव ने क्रमशः 13-13 रन बनाया।ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में कप्तान सकीबुल गनी और टूना कुमार ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा मनी कौशल कांत को दो और करण को एक विकेट मिला।

ईस्ट चंपारण ने 15.2 ओवर में 4 विकेट पर 123 रन बनाया। बल्लेबाजी में यूसुफ नदीम ने 23 रन, मनी कौशल कांत 34 रन तथा कप्तान सकीबुल गनी ने 44 रनों की पारी खेली।गोपालगंज की गेंदबाजी में प्रशांत श्रीवास्तव को दो विकेट मिला तथा सचिन सिंह और प्रशांत कुमार को एक-एक विकेट।
Share News:



Post Comment