Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: गोपालगंज ने सिवान को 8 विकेट से पराजित किया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम पर पहला मुकाबला सिवान बनाम गोपालगंज के बीच खेला गया जिसमें गोपालगंज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

सिवान ने 18.1 ओवर में 10 विकेट पर 98 रन बनाया। बल्लेबाजी में सतीश कुमार ने 27 रन मयंक ने 15 और साबिर ने 14 रनों की पारी खेली। गोपालगंज की गेंदबाजी में आमोद यादव को तीन मिला तथा प्रशांत और सचिन को दोनों विकेट एवं रिंकल तिवारी और उत्कर्ष को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: गोपालगंज ने सिवान को 8 विकेट से पराजित किया।

गोपालगंज में 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बनाया। कप्तान उत्कर्ष सिंह ने 33 रन बनाए, सचिन सिंह ने 23 गेंद में आठ चौके चार छक्के लगाकर नाबाद 63 रनों की पारी खेली।सिवान की गेंदबाजी में प्रिंस और शब्बीर खान को एक-एक विकेट मिला

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment