बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 135 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में दूसरा मुकाबला मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर के बीच खेला गया जहां पर मुजफ्फरपुर ने 135 रनों से जीत दर्ज की।
मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य सिंह 37 गेंद में 11 चौके लगाकर 71 रनों की पारी खेली। अंकित सिंह ने 44 रन बनाए तथा चिरंजीवी ठाकुर ने 39 रन बनाया।शिवहर की गेंदबाजी में विवेक आनंद को 3 विकेट मिला तथा तथागत अनंत को दो विकेट एवं मनीष और पुष्कल को एक एक विकेट मिला।

शिवहर ने 13.5 ओवर में 10 विकेट पर 69 रन बनाया. बल्लेबाजी में तथागत आनंद ने 34 रनों की पारी खेली इसके अलावा आकाश सिंह ने 11 रन बनाया।मुजफ्फरपुर की गेंदबाजी में शुभम मॉल को तीन विकेट मिला तथा वासुदेव, आदित्य और सौरव को दो-दो विकेट।
Share News:




Post Comment