Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 140 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला दरभंगा बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया जहां पर दरभंगा ने 140 रनों से जीत दर्ज की है।

दरभंगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 201 रन बनाया। बल्लेबाजी में अल्तमीश अली अशरफ 45 गेंद में 4 चौके 8 छक्के लगाकर 78 रनों की पारी खेली। आयुष लोहारुका ने 30 गेंद में 9 चौका 4 छक्का लगाकर नाबाद 74 रन तथा तिरपुरारी ने 39 रन बनाया।सीतामढ़ी की गेंदबाजी में कप्तान राजेश झा और प्रियांशु कुमार को एक-एक विकेट मिला.

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 140 रनों से हराया।

सीतामढ़ी ने 15.1 ओवर में 10 विकेट पर 61 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य राय ने 20 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।दरभंगा की गेंदबाजी में मयंक कुमार ने चार विकेट चटकाए तथा अंकित और मनीष को दोनों विकेट मिला एवं त्रिपुरारी और अनुराग को एक-एक विकेट।

1776133001946 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: एकतरफा मुकाबले में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 140 रनों से हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment