श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: सिवान ने सारण को 41 रनों से पराजित किया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में सिवान बनाम सारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में सिवान में 41 रनों से जीत दर्ज की।
सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन बनाया। बल्लेबाजी में रोहित कुमार 42 रन, आदित्य पाठक 95 गेंद में 7 चौका लगाकर 80 रनों की पारी खेली। कप्तान अर्णव तिवारी 49 रन तथा अभिनव और रितिक ने क्रमशः 22-22 रन बनाया।सारण की गेंदबाजी में विवेक और प्रीतम को दो-दो विकेट मिला तथा शशांक और पीयूष को एक-एक विकेट।

सारण ने 44.4 ओवर में 10 विकेट पर 223 रन बनाए। कप्तान पीयूष तिवारी ने 47 रन, प्रशांत कुमार ने 43 रन तथा आयुष सिंह ने 29 रनों की पारी खेली।सिवान के गेंदबाजी सुन्नी यादव और साहिल ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा रितिक राज ने दो विकेट एवं अर्णव को एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment