Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मधुबनी ने सीतामढ़ी को 2 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना पर पहला मुकाबला सीतामढ़ी बनाम मधुबनी के बीच खेला गया जहां पर मधुबनी ने दो विकेट से जीत दर्ज की।

सीतामढ़ी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज यादव ने 41 गेंद में 9 चौका एक छक्का लगाकर 60 रन बनाया, प्रियांशु कुमार ने 27 और आलोक सिंह ने नाबाद 21 रन बनाया।मधुबनी की गेंदबाजी में सुभाष, विकाश और मुकेश को दो-दो विकेट मिला तथा अरुण और अमरजीत को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मधुबनी ने सीतामढ़ी को 2 विकेट से हराया।

मधुबनी में 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में सुभाष ने 29 रन, उत्कर्ष ने 23, रितिक ने 30 और आदित्य राज ने 25 रन बनाया।सीतामढ़ी के गेंदबाजी में रोहित कुमार ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा वैभव, सौरभ, राजेश और प्रियांशु को एक-एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment