श्यामल सिन्हा U-16 वनडे ट्रॉफी: अर्णव के शानदार शतक से सिवान ने ईस्ट चम्पारण को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में सिवान बनाम ईस्ट चंपारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में सिवान 108 रनों से जीत दर्ज की।
सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 10 विकेट पर 275 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अर्णव तिवारी 134 गेंद में 26 चौके लगाकर 145 रनों की पारी खेली। रोहित ने 26 और साहिल ने 21 रन बनाया।ईस्ट चंपारण के गेंदबाजी में कप्तान रजनीश श्रॉफ ने 9 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट चटकाए। जगत कुमार को 2 एवं अमौन राज को 1 विकेट मिला।

ईस्ट चंपारण ने 39.2 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन बनाए। रोहित कुमार 38 रन, जगत कुमार 22 रन और कप्तान रजनीश श्रॉफ ने 33 रन बनाया।सिवान की गेंदबाजी में सुन्नी यादव ने तीन विकेट चटकाए। जयप्रकाश पंडित और साहिल को दो-दो विकेट मिला तथा अर्णव तिवारी और नीतीश कुमार को एक-एक विकेट।
Share News:



Post Comment