श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: मोहम्मद इरफान ने झटके 8 विकेट,कटिहार ने मधेपुरा को हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में मधेपुरा बनाम कटिहार (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में कटिहार ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
मधेपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.1 ओवर में 10 विकेट पर 104 रन बनाया बल्लेबाजी में निहाल राज 22 रन शुभम शर्मा 16 रन सैयद और केशव ने क्रमशः 11 और 10 रन बनाए।कटिहार के गेंदबाजी में मोहम्मद इरफान ने 7.5 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 14 रन देकर 8 विकेट चटकाए।

कटिहार ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमरजीत कुमार नाबाद 30 रन, मोहम्मद इरफान 28 और अध्यन्त ने 20 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में विश्वनाथ कुमार और हिमांशु कुमार को एक-एक विकेट मिला।
Share News:




Post Comment