Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: प्रतिक का शतक गया बेकार जमुई ने मुंगेर को 70 रनों से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में जमुई बनाम मुंगेर (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में जमुई ने 70 रनों से जीत दर्ज की।

जमुई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रेम शर्मा ने 68 रन, अर्णव ने 28, विराट आयुष ने 33, रियांश ने 39 रन और रवि कुमार ने नाबाद 36 रन बनाया।मुंगेर की गेंदबाजी में आदित्य कुमार ने तीन विकेट चटकाए तथा हर्ष प्रीतम और अनुकल्प को 2-2 विकेट मिला और आर्यन केसरी को एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी: प्रतिक का शतक गया बेकार जमुई ने मुंगेर को 70 रनों से हराया।

मुंगेर ने 42.2 ओवर में 10 विकेट पर 190 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह 108 गेंद में 14 चौके लगाकर 101 रनों की पारी खेली और हर्ष ने 28 रन बनाया।जमुई की गेंदबाजी में प्रेम शर्मा, अर्णव कुमार, आशीष कुमार और मोहम्मद मुस्तफा को 2-2 विकेट मिला तथा रवि कुमार को एक विकेट।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment