Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को 9 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में मोइन उल हक स्टेडियम पटना पर खेले गए पहले मुकाबले में भोजपुर ने बक्सर को 9 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 10 विकेट पर 44 रन बनाया। बल्लेबाजी में पंकज वर्मा ने सबसे ज़्यदा 13 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज निजी स्कोर बनाने में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।भोजपुर की गेंदबाजी में राहुल कुमार 4 ओवर 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए तथा विवेक और कप्तान समरेश सिंह ने तीन-तीन विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : भोजपुर ने बक्सर को 9 विकेट से हराया।

भोजपुर ने 4.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाकर मैच को जीत। बल्लेबाजी में हृदय आनंद सिंह ने 23 रन बनाए तथा प्रकाश सिंह नाबाद 8 और अंकित राज नाबाद ने 4 रन बनाया। बक्सर के गेंदबाजी में सूर्य प्रताप सिंह को मात्र एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment