Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : जमुई ने लखीसराय को 34 रनों से पराजित किया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में यशवाना स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड विक्रम, पटना में खेले गए पहले मुकाबले में जमुई ने लखीसराय को 34 रनों से हराया।

जमुई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहम्मद आसिफ इकबाल 54 गेंद में 7 चौके और दो छक्का लगाकर 70 रन बनाया तथा मोहम्मद अजमल ने 18 रन तथा सुयश और सचिन ने क्रमशः 13-13 रन बनाया। लखीसराय की गेंदबाजी में रवि सिंह और प्रणय कुमार को दो-दो विकेट मिला तथा अंकित और अभिषेक को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : जमुई ने लखीसराय को 34 रनों से पराजित किया।

लखीसराय ने 15.3 ओवर में 10 विकेट पर 110 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष रंजन 27 रन सुशांत सिंह 36 रन तथा अमित सत्यम ने 13 रन बनाया।जमुई की गेंदबाजी में मयंक मेहता 3.3 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए। तथा बादल कुमार और सोनू कुमार को दो-दो विकेट मिला एवं सुयश कुमार को एक विकेट।

1776133001946 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी : जमुई ने लखीसराय को 34 रनों से पराजित किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment