श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने सिवान को 130 रनों के बड़े अंतर से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में गोपालगंज बनाम सिवान (VDCA क्रिकेट मैदान बिदुपुर, पटना) मैच में गोपालगंज में 130 रनों से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज ने 41.4 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिनंदन सिंह ने 68 रन, सूरज कुमार ने 34 रन और तथा आर्यन यादव ने 24 रनों की पारी खेली।सिवान के गेंदबाजी में साहिल अहमद ने 9 ओवर में 44 रन देकर चार विकेट चटकाए तथा सुन्नी, अर्णव, विक्की और रोहित को 1-1 विकेट मिला।

सिवान की टीम ने 15.1 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 70 रन ही बना पाई। आदित्य पाठक ने 14 रन और तेज प्रताप ने 10 रन बनाया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।गोपालगंज के गेंदबाजी में निखिल गिरी ने 5.1 ओवर में 30 रन देकर के चार विकेट चटकाए तथा मनजीत और विकास को 2-2 विकेट मिला एवं आर्यन यादव को एक विकेट।
Share News:




Post Comment