Loading Now
×

अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी:-वाई० सी० सी० ने कुमुद एलेवन को 70 रनों से हरा फाइनल में पहुँचा।

Khelbihar.com

Patna: बेऊर खेल मैदान के टर्फ विकेट पर चल रहे इंटर स्कूल अंडर-16 चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला में वाई० सी० सी० ने कुमुद इलेवन को 70 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस कुमुद इलेवन ने जीता तथा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।वाई० सी० सी० ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 220 रन बनाए।आयुष ने 47,अमित 39,प्रफुल ने 36,प्रकाश ने 32 तथा याकूब ने 29 रन बनाए। कुमुद इलेवन के तरफ से करण और संदीप दोनों ने 2-2 जबकि अनुभव,अमृतांशु और विवेक ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी कुमुद इलेवन की टीम 27.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई।कुमुद इलेवन के लिए यशस्वी शुक्ला ने 50,प्रतीक वत्स ने 24,अमृतांशु ने 19 तथा संदीप ने 16 रनों का योगदान दिया।वाई० सी० सी० के लिए गेंदबाजी में आयुष तथा याकुब ने 3-3 जबकि आदर्श ने 2 विकेट प्राप्त किया।

आयुष को उनके शानदार खेल (47 रन तथा 3 विकेट) के लिए टूर्नामेंट के फाउंडर विक्की सिन्हा ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उजाला पब्लिक स्कूल(ई पी सी ए) तथा वाई० सी० सी० के बीच खेला जाएगा।फाइनल मुकाबले की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment