Loading Now
×

बक्सर जिला क्रिकेट लीग में विशाल सतजर के नाबाद अर्धशतक से विराट सीसी 6 विकेट से विजयी

बक्सर 26 मार्च:  जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने सम्राट क्रिकेट क्लब ढेका को 6 विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें विक्की कुमार ने 23, कृष्णा ने 22, राहुल ने 21 तथा इरफान ने 12 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार न कर सके। अतिरिक्त के रूप में 45 रन बने। विराट क्रिकेट क्लब की तरफ से सुधांशु, प्रशांत एवं शहबाज फरीदी ने दो-दो जबकि दिवाकर ,विशाल, पंकज उत्सव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

153 रन के लक्ष्य को विराट क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 16.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। जिसमें विशाल सतजर ने शानदार नाबाद 58 रन, शाहबाज फरीदी ने 23, दिवाकर ने नाबाद 17 रन,पंकज ने 16 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 41 रन बने। सम्राट क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल 5.5 ओवर में 24 रन देकर तीन,जबकि अब्दुल ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

मैच में अंपायर आफताब आलम एवं विक्रम कुमार थे।जबकि स्कोरर जावेद अली थे। मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा सीनियर क्रिकेटर एवं काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कल का मैच जिग जैग क्रिकेट क्लब,बक्सर तथा गोस्वामी क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment