Loading Now
×

अररिया जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में एस.आर.ब्लू 3 विकेट से जीता।

अररिया 28 दिसंबर: अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 24 वां मैच एस आर ब्लू और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया निर्धारित 30-30 ओवरों के मैच में टॉस यूनाइटेड ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 157 रन बनाए। यूनाइटेड के बल्लेबाज कमलेश प्रीतम ने 63 रन नियामत ने 32 रन शायर आलम ने 21 रन बनाए। एस आर ब्लू के गेंदबाज इम्तियाज, इफ्तेखार और बदरूजमा ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एस आर ब्लू के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 26वें ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 160 रन बना कर इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया । एस आर ब्लू के बल्लेबाज नुरुल्लाह ने 41रन मुंतजीर ने 23 रन इम्तियाज ने नाबाद 13 रन बनाए।यूनाइटेड के गेंदबाज नियामत ने 3 विकेट आकाश और कमलेश 2-2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर उज्जवल कुमार और मनीष कुमार मन्नू थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर पर परवेज आलम बाशु दा खुर्शीद खान ओम प्रकाश जयसवाल विवेक प्रकाश अनामी शंकर अमीत सेनगुप्ता ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।कल का मैच मिडिल स्कूल क्रिकेट क्लब फारबिसगंज और नरपतगंज क्रिकेट क्लब नरपतगंज के बीच होगा ।

Previous post

पटना जिला सीनियर लीग में यशस्वी की बल्लेबाजी व मुकेश की गेंदबाजी से बिहार स्टेट पावर होल्डिंग विजयी

Next post

बहराइच जिला अंडर-16 लीग के रोमांचक मुकाबले में एस.एम .बसीर क्रिकेट क्लब 1 रन से विजयी

Post Comment