गोड्डा प्रीमियर लीग सीजन-8 के लिए खिलाडियों की लगी बोली,सबसे महंगे बीके तीन टीमो के कप्तान
गोड्डा 03 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग के 8वें सीजन के लिए नगर भवन भतडीहा में रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई खिलाड़ियों के आक्शन का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार , डीसीए उपाध्यक्ष अमित बोस , मिजां सब्बीर , डीसीए सचिव रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।
खिलाड़ियों के आक्शन में जीपीएल आठ के चयनित टीमों के मालिक अपने सहयोगी के साथ नगर भवन पहुंचे । यहां 258 खिलाड़ियों ने आक्शन में हिस्सा लिया जिसमें 136 खिलाड़ियों टीम के मालिकों ने बोली लगाई । एसआरके म्यूजिक मुंबई टेकरीवाल थंडर्स गोड्डा टाइगर गोड्डा रायल्स , गोड्डा ब्लास्टर , सुपर इलेवन , गोड्डा सुल्तान व आरजे एंड स्पाइस ने खिलाड़ियों को आक्शन में खरीदा।
Share News:



Post Comment