Loading Now
×

दुमका जिला क्रिकेट संघ ने किया सभी क्रिकेट गतिविधियों को स्थगित,आज के लीग मैच में एम्बिशन सीसी विजयी

दुमका 05 जनवरी: दुमका जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित आयोजित एमपी सिन्हा मेमोरियल क्रिकेट लीग में आज एम्बिशन क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स जोन क्रिकेट एकेडमी बी 153 रनों से हरा दिया .

कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामले और सरकार के गाइड लाइन को पालन करते हुए दुमका क्रिकेट संघ ने गुरुवार से सुपर डिवीज़न, ए डिवीज़न, बी डिवीज़न सहित सभी मैचों के आयोजन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इस बात की घोषणा डीसीए के महासचिव ललित पाठक ने कहा कि सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों सहित खेलप्रेमियों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी और अनावश्यक घर से नही निकलने की सलाह दी है । उम्मीद जाहिर की हम सब सजग रहेंगे तो कोरोना जैसे महामारी पर निश्चित रूप से कम समय मे विजय प्राप्त कर लेंगे और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी व पूर्व की भांति मैचों का आयोजन हो सकेगा।गोविंदा तिवारी मीडिया प्रभारी जिला क्रिकेट संघ दुमका।

एम्बिशन क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाये .जिसमे मो .आबू 42 रन,राहुल दत्त 88 रन और चन्दन शर्मा 35 रन बनाये .गेंदबाजी में आसू तीन,रजनीश और जय को एक एक विकेट मिला .जबाब में बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत 14 रन और जय 10 रन के मदद से 14.5 ओवर में सिर्फ 64 रन बनाये .गेंदबाजी में अंशु ने चार और राहुल तीन विकेट झटके .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment