Loading Now
×

रेखा देवी मेमोरियल पटना जूनियर फुटबॉल लीग में ओम इलेवन विजयी

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में ओम इलेवन ने स्पोर्टिंग एफसी को 3-2 से हराया। पहला हाफ गोलरहित पर दूसरे हाफ में गोलों की बारिश हुई।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गोल कर बढ़त लेने के लिए खूब जोर आजमाइश हुई। खेल के 49वें मिनट में ओम इलेवन के विष्णु कुमार ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। चार मिनट बाद यानी 53वें मिनट में हन्नी कुमार ने गोल कर स्पोर्टिंग एफसी को बराबरी पर ला दिया। इसके ठीक दो मिनट बाद ओम इलेवन के लिए आजाद मुर्म ने गोल दाग कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद स्पोर्टिंग एफसी के खिलाड़ी विपक्षी गोलपोस्ट पर हमला करने लगे और खेल के 65वें मिनट में स्पोर्टिंग एफसी के बब्लू कुमार को गोल करने में सफलता हासिल हो गई और मैच एक बार फिर बराबरी पर आ गया। खेल अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा था। 70वें मिनट में रंजीत कुमार ने गोल कर ओम इलेवन को 3-2 की बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रहा। स्पोर्टिंग इलेवन के खिलाड़ियों ने बराबरी और बढ़त लेने के लिए पूरा जोर लगाया पर सफलता हासिल नहीं हुई।

ओम इलेवन के आजाद मुर्म को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व फुटबॉलतर मनोहर राय ने प्रदान किया। आज के मैच के रेफरी शुभम कुमार, सुनील कुमार, विनोद प्रसाद और गौरव राज थे।

25 मार्च के मैच
संत माइकल एफसी बनाम गांधी मैदान एफसी (दोपहर 1 बजे से)
विद्यार्थी एफसी बनाम स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब (तीन बजे से)

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment