Loading Now
×

बीसीए अंडर-16 मिथिला जोन: सीतामढ़ी ने सुपौल को 2 विकेट से हराया

वैशाली : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में श्याम सिन्हा अंडर 16 मिथिला जोन के गुरुवार का मुकाबला सीतामढ़ी और सुपौल के बीच खेले गए मैच में सीतामढ़ी ने सुपौल को 2 विकेट हराया।

डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम वैशाली में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल के सलामी बल्लेबाज अरमान 24 रन प्रियरंजी 39 रन वरुण 13 रन केशव 11 रन के पारी के बदौलत 29 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। सीतामढ़ी वैभव 2 विकेट तात्या 3 विकेट शिवानंद 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी के सलामी बल्लेबाज वैभव 2 रन और तात्या खाता खोले बिना आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज अफजल 38 रन आदित्य 13 रन और शिवानंद 25 रन के पारी के बदौलत 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। सुपौल के तरफ से सुशील 2 विकेट , अनमोल 3 विकेट , अफजल 2 विकेट लिए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पदक जीत कर लौटे बिहार के खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Next post

योनेक्स सनराइज आल इंडिया संब जूनियर अंडर-13 रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन बालिका खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Post Comment