Loading Now
×

ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएस हैरी क्रिकेट अकादमी विजयी

नई दिल्ली :  ग्लोबल बजाज एक्सइटेल ट्रॉफी मन्नत खन्ना मेमोरियल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग में आज 35 ओवर का 6वां मुकाबला पीतमपुरा परमार्थ क्रिकेट मैदान पर बोस्को क्रिकेट अकादमी व जीएस हैरी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

टोस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोस्को क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।वहीं दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी जीएस हैरी क्रिकेट अकादमी टीम ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाने में सफलता प्राप्त की और कांटे के मुकाबले में एक विकेट से अपना मुकाबला जीता।

जीएस हैरी क्रिकेट अकादमी के महिम सहगल ने 64 रनों की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा इश्मीत सिंह ने 33 रन, इशांन पाठक 2/23, प्रणय शर्मा 2/21, मुस्तफा 2/24, गारविन बंदर ने 1/8 रनों का योगदान दिया।आज के मैन ऑफ द मैच रहे महिमा सहगल, प्रणय शर्मा को फाइटर ‌‌‌अॉफ द मैच तथाइश्मीत सिंह को इंपेक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें आज के मुख्य अतिथि रहे एक्शाईटेल वाईफाई के व मोहित व गोरव चुघ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पराजित टीम बोस्को क्रिकेट अकादमी की तरफ से तारुष सचदेवा ने आज सर्वाधिक 33 रन बनाए वहीं विख्यात बधावर 29 रनों का योगदान दिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment