भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के उद्धघाटन मुकाबले में जूनियर बॉयज सीसी 4 विकेट से जीता
भोजपुर: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच आज जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब (ग्रीन) के बीच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ ।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अवेंजर क्रिकेट क्लब की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए ।चंदन ने सर्वाधिक 61 रन निहाल रंजन ने 44 रन ,अभिनीत ने 11 रन, शोभित ने 11 रन, अंकित सिंह ने 22 रन एवं अंकित कुमार ने 10 रनों का योगदान किया। जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक यथार्थ ऋषभ एवं अभिजीत को दो-दो विकेट मिला ।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर बॉयज की टीम ने 34.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया ।जूनियर बॉयज की तरफ से प्रियांशु ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 102 रनों का योगदान किया । विवेक ने 26 रन, रितिक ने 36 रन एवं परमजीत ने नाबाद 15 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । अवेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट, अंकित, कुणाल एवं मनीष चौबे को एक-एक विकेट मिला ।
इस प्रकार जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। आज के मैच का मैन ऑफ द मैच जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब के प्रियांशु को शानदार शतकीय पारी के लिए दिया गया । उन्हें जिला क्रिकेट संघ के आजीवन सदस्य डॉ विनायक कुमार राय के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।आज के मैच के निर्णायक गुलशन एवं सूरज थे, स्कोरिंग अमृतोष ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी, पदाधिकारी, पूर्व हेमन खिलाड़ी चंद्र प्रकाश नारायण उपस्थित थे। कल सीनियर डिवीजन का दूसरा सेमीफाइनल मैच एक्सट्रीम 11 क्रिकेट क्लब बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर खेला जाएगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|



Post Comment