क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार और स्कूल क्रिकेट एकेडमी क्रीक क्रैश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में
पटना : क्रीक क्रैश स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार और स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 24 ओवर में 9 विकेट के नुकसान प़र 197 रन बनाये, जिसमें बतन प्रकाश ने 52 ran और रवि शंकर ने 33 रन का योगदान दिया, क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के तरफ से बोलिंग करते हुए मनजीस वर्मा ने 3 विकेट और निकेश ने 2 विकेट लिये।

जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजों आयुष राज 81 और निकेश नाबाद 61 रनों की पारी खेली क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुआ, ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए निकेश को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
वहीं दूसरे मैच में लॉर्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान प़र 158 रन बनाये जिसमें अभिनव ने 87 और आर्यन ने 17 रन बनाये स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बोलिंग करते हुए प्रतीक सिन्हा ने 5 विकेट और सुशांत ने दो विकेट लिये।
जवाब में स्कूल क्रिकेट के बल्लेबाजों ने 15.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान प़र 161 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल किया लॉर्ड्स क्रिकेट के तरफ से बोलिंग करते हुए आलोक कुमार यादव ने 2 विकेट लिये l मैन ऑफ दी मैच प्रतीक सिन्हा को दिया गया l



Post Comment