Loading Now
×

BCA U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट : अनिकेत के नाबाद शतक से दरभंगा ने मधुबनी को हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने 54 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में मधुबनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए दरभंगा अनिकेत के 103 नाबाद रन और संजीव के 35 रनो के बदौलत 50ओवर में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से श्याम यादव ने 1और सचिन ने 1विकेट चटकाए।

IMG-20260324-WA0012 BCA U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट : अनिकेत के नाबाद शतक से दरभंगा ने मधुबनी को हराया।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से उत्तम ने 63 रन और सचिन ने 37 रन बनाए । दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हाशिर राशिद ने 3 और याकूब खान ने 2 विकेट चटकाए।दरभंगा के अनिकेत को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

1776133001946 BCA U-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट : अनिकेत के नाबाद शतक से दरभंगा ने मधुबनी को हराया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में वेद प्रकाश तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और सुमन कुमार उपस्थित थे।कल का मैच शिवहर बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment