Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 3 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मुकाबलों में मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में खेले गए पहले मुकाबले* सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 3 विकेट से हरा कर मैच अपने नाम कर लिया।

सीतामढ़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाया।आदित्य राय ने 59 गेंद ने 10 चौका 2 छक्का लगाकर नाबाद 75 रन, प्रियांशु कुंअर ने 29 गेंद में 5 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 57 रन की पारी खेली तथा सूरज ने 23 रन बनाया।मुजफ्फरपुर की गेंदबाजी में शुभम मॉल दो विकेट तथा आदित्य और वासुदेव को एक-एक विकेट मिला।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 3 विकेट से हराया।

मुजफ्फरपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में चिरंजीवी ठाकुर 31, चंद्र प्रकाश 49 तथा कुशदेव सिंह ने नाबाद 42 रन बनाया।सीतामढ़ी की गेन्दबाजी में रोहित कुमार 2 विकेट तथा प्रियांशु, राजेश और मुकुल को एक-एक विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment