बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी :राहुल के शानदार शतक से बेगूसराय ने खगड़िया को हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 182 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 49.4 ओवर में ऑल आउट होकर 378 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान राहुल ने 80 गेंद में 118 रन की पारी खेली वही अमित ने 59 रन का योगदान दिया।खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सुमीत ने 4 विकेट तथा शाकिर ने 3 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम 46.1 ओवर में 196 रन बनाकर आउट हो गई। खगड़िया की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान आदित्य ने 45 तन के तथा सिद्धार्थ ने 41 रन योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट ऋतिक, राहुल और रमन ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया।

शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के खिलाड़ी आशीष को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने दिया।इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार प्रतीक भानु शोभित पासवान निराला कुमार विवेक कुमार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:



Post Comment