Loading Now
×

बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: राजू शर्मा और सागर तिवारी का प्रभावी प्रदर्शन से कैमूर जीता

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में कैमूर ने रोहतास को 14 रनों से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए पहले मुकाबले में कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 148 रन बनाए, जिसके जवाब में रोहतास की टीम 20 ओवर में 134 रन ही बना सकी। कैमूर की पारी में राजू शर्मा ने 42 गेंदों पर 79 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अभिषेक सिंह ने 25 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

रोहतास की ओर से गेंदबाजी में सागर तिवारी ने 4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। शुभम राय ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद परवेज आलम और सिद्धार्थ दिनेश गौतम को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतास की ओर से समरजीत कुमार ने 34 रन और आदित्य सिंह ने 33 रन बनाए, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंत में टीम 134 रन तक ही पहुंच सकी। कैमूर की गेंदबाजी में सामूहिक प्रयास देखने को मिला, जहां निशांत कुमार सिंह, दिवाकर पांडेय, धनेश चौहान, अनुज सिंह और विकास कुमार पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस प्रकार कैमूर ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर 14 रनों से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment