Loading Now
×

ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

पटना। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक क्वार्टरफाइनल में इशान किशन एकेडमी ने देव क्रिकेट एकेडमी को महज 3 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने स्टार एकादश को 35 रन से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

3 रन से चूकी देव की टीम

श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर इशान किशन एकेडमी और देव क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इशान किशन एकेडमी ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। आयुष्मान जैन ने 32 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमन ने 18 और शिवम सिंह ने 18 रन बनाए।

IMG-20260501-WA0009 ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 21 ओवर में छह विकेट पर 124 रन ही बना सकी। सुमित कुमार पंकज ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन आखिरी तक जीत नहीं दिला सके। शानदार प्रदर्शन के लिए आयुष्मान जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।IMG-20260813-WA0001-300x225 ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

संक्षिप्त स्कोर:

इशान किशन एकेडमी : 21 ओवर में 127/9 — आयुष्मान जैन 32, अमन 18, रौनक गुप्ता 12, शिवम सिंह 18, अतिरिक्त 35। अविनाश 1/20, कृष 2/7, अराज्ञा तिवारी चिकू 1/8, सुमित कुमार पंकज 3/21, प्रखर गिरी 1/16.

देव क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 124/6 — सुमित कुमार पंकज नाबाद 51, दर्श कुमार 21, हिमांशु 18, अतिरिक्त 22। वैभव राज 1/13.

IMG-20260813-WA0002-300x225 ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

कैम्ब्रिज ने 35 रन से दर्ज की जीत

दिन के दूसरे क्वार्टरफाइनल में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने स्टार एकादश को 35 रन से हराया। टॉस जीतकर स्टार एकादश ने कैम्ब्रिज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कैम्ब्रिज ने निर्धारित 21 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए। आदर्श कुमार ने 37 और आर्यन राज ने 29 रन का योगदान दिया।

130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश की पूरी टीम 19 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। अविनाश यादव ने 32 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। कैम्ब्रिज की ओर से आर्यन राज ने गेंदबाजी में भी तीन विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 21 ओवर में 130/7 — रक्षित 19, शुभम 10, आर्यन राज 29, आदर्श कुमार 37, अतिरिक्त 19। शिपू 1/13, अंश राज 1/17, आर्यन राज 3/20, अनमोल 1/16.

स्टार एकादश : 19 ओवर में 95/10 — अविनाश यादव 32, अंशु यादव 11, पियूष पटेल 10, अतिरिक्त 11.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 4 = ?