Loading Now
×

15 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट का रोमांच,चमचमाती ट्रॉफी का हुआ अनावरण

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडिपेंडेंस कप इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 15 अगस्त से श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में होगा। टूर्नामेंट में विजेता और उपविजेता टीम को मिलने वाली चमचमाती ट्रॉफी समेत अन्य पुरस्कारों का अनावरण बुधवार को बोरिंग रोड चौराहा स्थित कॉलेज टुडे के सभागार में किया गया।

ट्रॉफियों का अनावरण विजय शर्मा, एमडी टर्निंग प्वाइंट, समाजसेवी राजू मिश्रा, मानव रचना यूनिवर्सिटी, अंकेश कुमार झा, प्रतीक्षा भास्कर दोनों करियर काउंसलर, कॉलेज टुडे और राजू प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक मंच देने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट जरूरी हैं।

1776133001946 15 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट का रोमांच,चमचमाती ट्रॉफी का हुआ अनावरण

21 ओवर का होगा हर मुकाबला

फाउंडेशन के महासचिव सह आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मुकाबले 21-21 ओवर के नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। नॉकआउट होने के कारण हर मैच खिलाड़ियों और टीमों के लिए अहम होगा। शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी। इससे मुकाबलों में रोमांच और प्रतिस्पर्धा दोनों देखने को मिलेंगे।

प्लेयर ऑफ द मैच से लेकर मैन ऑफ द सीरीज तक

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए टूर्नामेंट में कई व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार रखे गए हैं। प्रत्येक मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच दिया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिलेगा।

टूर्नामेंट संबंधी जान

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी प्रदान किया जाएगा। टूर्नामेंट के संदर्भ में विशेष जानकारी के लिए सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

ईशान किशन एकेडमी रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में,कैम्ब्रिज अंतिम 4 में।

Next post

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए सीतामढ़ी की शांभवी व रिया पुणे रवाना।

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 9 = ?