Home Bihar ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

दरभंगा को 50 रनों से दी शिकस्त

by Khelbihar

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा प्रमंडल को 50 रनों से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना प्रमंडल की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। इसके जवाब में दरभंगा प्रमंडल की टीम 12.1 ओवर में 79 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह पटना प्रमंडल ने मुकाबला 50 रनों से जीत लिया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना प्रमंडल की इस शानदार जीत में प्रतिभाशाली लेग स्पिनर ओम प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी में भी 11 गेंदों पर नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IMG-20260501-WA0009 ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े