Home Bihar हैदराबाद ने बिहार अंडर-23 महिला टीम को 15 रनों से हराया।

हैदराबाद ने बिहार अंडर-23 महिला टीम को 15 रनों से हराया।

by Khelbihar

पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बिहार अंडर-23 महिला टीम को हैदराबाद के खिलाफ 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा। रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बिहार की टीम ने जीत के लिए मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए।

IMG-20260501-WA0009 हैदराबाद ने बिहार अंडर-23 महिला टीम को 15 रनों से हराया।

इससे पहले हैदराबाद अंडर-23 महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जवाब में बिहार की टीम ने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास किया, लेकिन निर्धारित ओवरों में टीम 129 रन तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 15 रनों से गंवा दिया।हैदराबाद की बल्लेबाजी में गुगुलौथू ने 38 रन, निधि ने 47 रन तथा प्रतीक्षा ने 16 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में कोमल कुमारी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाया.। तेजस्वी, ख़ुशी और वैदही को 1-1 विकेट मिला।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 हैदराबाद ने बिहार अंडर-23 महिला टीम को 15 रनों से हराया।

बिहार की बल्लेबाजी में श्रुति गुप्ता ने 42 रन, आर्या सेठ 28 रन और कोमल ने 15 रन बनाया। बिहार का कूल स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन रहा।हैदराबाद की गेन्दबाजी में इदल्ला ने 4 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 24 रन देकर 3 विकेट चटकाया तथा केशरी को 2 विकेट एवं तृषा, नितिशा और प्रतीक्षा को 1-1 विकेट मिला

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले से सीख लेकर आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन, सचिव श्री जियाउल अरफीन, जिला क्रिकेट संघों के सम्मानित पदाधिकारियों एवं बिहार क्रिकेट परिवार ने टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 हैदराबाद ने बिहार अंडर-23 महिला टीम को 15 रनों से हराया।

Competition: Women’s U23 T20 Trophy Elite

Venue: RDCA Ground, Raipur

Umpires: Rahul Roy, ST Guha Karthikeyan

Match Referee : Krutika Prakash Naik

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े